दुनिया में कुछ ऐसे क्रिकेटर भी थे जो बाद में राजनीति की पिच पर भी उतरे। इन क्रिकेटर्स ने फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट में भी काफी नाम कमाया और फिर राजनीति में भी सफल हो गए। शायद इन क्रिकेटर्स के बारे में आपको कम ही पता होगा। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर इमरान ने तो अपने देश को वर्ल्ड चैंपियन बनाया और उसके बाद वो प्रधानमंत्री बने। शायद इमरान वो पहले शख्स हैं जिन्होंने ये कारनामा किया। आपको कुछ ऐसे दिग्गजों के नाम बताते हैं जिन्होंने पहले पहले क्रिकेट खेला और फिर बाद में अपने-अपने देश के प्रधानमंत्री बन गए।