
Photo credit- WWE
WWE रॉ का एपिसोड काफी खास रहा। हैल इन ए सैल इवेंट को लेकर शानदार बिल्डअप इस शो में देखने को मिला। WWE ने कुछ नई स्टोरीलाइंस पर भी काम किया और अच्छे सैगमेंट्स भी देखने को मिले। द उसोज भी इस बार शो में नजर आए। भारतीय सुपरस्टार वीर महान के ऊपर भी अटैक किया गया। मेन इवें में भी बैकी लिंच और असुका के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहा। आइए देखते हैं शो में क्या-क्या हुआ।
1) मैट रिडल ने प्रोमो कट करते हुए रैंडी ऑर्टन के बारे में बात की। रिडल ने कहा कि वो अपने करियर के अंत से पहले रोमन रेंस और द उसोज़ से बदला लेंगे। रिडल और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मुकाबला सैमी जेन और द उसोज के साथ हुआ। रिडल और स्ट्रीट प्रॉफिट्स की जीत हुई।
2) एजे स्टाइल्स और लिव मॉर्गन का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली के साथ हुआ। इस मैच में ऐज ने दखलअंदाजी की और एजे स्टाइल्स, मॉर्गन की जीत हो गई।
3) किंग कोर्ड सैगमेंट में इस बार वीर महान गेस्ट थे। वीर महान ने यहां पर मिस्टीरियो के ऊपर अटैक करने का कारण बताया। वीर ने अपना गुस्सा लॉलर के ऊपर दिखाया। इसके बाद मिस्टीरियो फैमिली ने एंट्री की। वीर उन्हें मारने बाहर गए लेकिन मिस्टीरियो ने खतरनाक अटैक कर दिया। महान ने वापसी की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मिस्टीरियो ने जबरदस्त ड्रॉपकिक लगाते हुए वीर महान को धराशाई कर दिया और वो रिंग में एंट्री नहीं कर पाए।
4) एलेक्सा ब्लिस और निकी A.S.H के बीच भी मुकाबला देखने को मिला। एलेक्सा ब्लिस ने जीत हासिल की।
5) कोडी रोड्स और द मिज के बीच शानदार मुकाबला हुआ। सैथ रॉलिंस ने मैच के दौरान रोड्स पर अटैक कर दिया। कोडी रोड्स की DQ के जरिए जीत हो गई।
6) इजेक्यूल और चैड गेबल के बीच भी मजेदार मुकाबला हुआ। इजेक्यूल ने रोलअप के जरिए जीत हासिल कर ली।
7) बॉबी लैश्ले और MVP के बीच भी मुकाबला हुआ। शर्त ये थी कि मैच का विजेता Hell in a Cell 2022 में मैच के लिए शर्त चुनेगा। MVP की इस मुकाबले में जीत हो गई।
8) बैकी लिंच और असुका के बीच मेन इवेंट में मुकाबला हुआ। शर्त के अनुसार अगर बैकी की जीत हुई तो उन्हें Hell in a Cell में टाइटल मैच के अंदर जोड़ा जाएगा। बैकी लिंच ने आखिरकार ये मुकाबला जीत लिया।
Published on:
24 May 2022, 8:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.