28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hulk Hogan Death: WWE सुपरस्टार हल्क होगन का निधन, 71 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

टीएमजेड के अनुसार, गुरुवार की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया। उनके घर पर पहले से पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे। होगन को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 25 Jul 2025, 9:35 AM IST

WWE superstar Hulk Hogan has died of a heart attack (Photo courtesy: WWE official site)

Hulk Hogan Death: डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपर स्टार हल्क होगन का निधन हो गया है। 71 साल के होगन का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। कुछ सप्ताह पहले हल्क की पत्नी ने उनके बेहोश होने की अफवाहों का खंडन किया था। होगन की वाइफ ने कहा था कि उनका दिल मजबूत है और वह सर्जरी से उबर रहे हैं।

टीएमजेड के अनुसार, गुरुवार की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया। उनके घर पर पहले से पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे। होगन को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हल्क होगन सिर्फ एक रेसलर नहीं थे। बल्कि, इस खेल को पसंद करने वालों और खेलने वालों के लिए एक आईकॉन थे। वह अस्सी के दशक में फैन्स के लिए 'रियल लाइफ सुपरहीरो' बन चुके थे। दमदार शरीर, पीला-लाल रंग का कॉस्ट्यूम उनकी खास पहचान थी। वह शुरुआती दिनों में विंस मैकमैहन की राष्ट्रीय विस्तार योजना का चेहरा बने। रेसलमेनिया 3 में अंद्रे द जाइंट के खिलाफ उनका मैच ऐतिहासिक था, उस मैच को 93,000 से अधिक लोगों ने लाइव देखा था। 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया, अमेरिका में जन्में हल्क ने 1984 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयरन शेख को हराकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप जीती और ‘हल्कमेनिया’ का आगाज किया।

1985 में पहले रेसलमेनिया में मिस्टर टी के साथ मुख्य मैच में हिस्सा लेना और अगले कई आयोजनों में उनकी उपस्थिति ने उन्हें सुपरस्टार की श्रेणी में ला खड़ा किया। 80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत में होगन की आंद्रे द जायंट, रैंडी माचो मैन सैवेज, अल्टीमेट वॉरियर और सार्जेंट स्लॉटर जैसे दिग्गजों के साथ गहरी प्रतिद्वंद्विता थी।

2002 में जब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का नाम बदलकर डब्ल्यूडब्ल्यूई किया गया, तब होगन कई बार वापसी करते रहे। द रॉक और शॉन माइकल्स जैसे बड़े नामों के खिलाफ उनके मैच दर्शकों को रुला देने वाले थे। 2005 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। हल्क ने मनोरंजन की दुनिया में भी अपना मुकाम बनाया। फिल्मों और रियलिटी टीवी में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने सबअर्बन कमांडो और मिस्टर नैनी जैसी फिल्मों में कैमियो रोल किया।