24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेसलिंग रिंग में दिग्‍गजों के छक्के छुड़ाने वाले मशहूर रेसलर के निधन से दौड़ी शोक की लहर

Rey Misterio Sr Passes Away: मैक्सिकन कुश्ती के स्‍टार रहे रे मिस्टेरियो सीनियर ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन के बाद रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रे मिस्टेरियो सीनियर WWE स्टार रे मिस्टेरियो जूनियर के अंकल थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Dec 2024, 12:41 PM IST

Rey Misterio Sr Passes Away: मैक्सिकन कुश्ती के स्‍टार रहे रे मिस्टेरियो सीनियर ने 66 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। इस दिग्गज के निधन रेसलिंग जगत में शोक का माहौल है। रे मिस्टेरियो सीनियर WWE स्टार रे मिस्टेरियो जूनियर के अंकल थे। वह पहली बार मेक्सिको में लूचा लिब्रे के एक भाग में प्रमुखता से आए थे। रे मिस्टेरियो सीनियर ने वर्ल्ड रेसलिंग एसोसिएशन और लूचा लिब्रे एएए वर्ल्ड वाइड समेत कई संगठनों के साथ टाइटल अपने नाम किए थे।

द ग्रेट खली और जॉन सीना के छुड़ाए थे छक्के

रे मिस्टेरियो सीनियर कद में भले ही छोटे थे, लेकिन वह बहुत ही तेज तर्रार फाइटर थे। वह रिंग में दिग्गजों को टक्कर देते नजर आए थे। दिग्‍गजों के लिए भी रे मिस्टेरियो सीनियर को हराना आसान नहीं होता था। रे मिस्टेरियो सीनियर की लड़ने की तकनीक बेहद शानदार थी।

लूचा लिब्रे एएए ने निधन पर जारी किया बयान

लूचा लिब्रे एएए ने रे मिस्टेरियो सीनियर के निधन पर आधिकारिक बयान में कहा कि हम रे मिस्टेरियो सीनियर के नाम से जाने जाने वाले मिगुएल एंजेल लोपेज डायस के निधन पर शोक जताते हैं। हम उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। बता दें कि रे मिस्टेरियो सीनियर के परिजनों ने 20 दिसंबर को उनकी मृत्यु की पुष्टि की थी।

2009 में रेसलिंग को कहा अलविदा

रे मिस्टेरियो सीनियर का रेसलिंग करियर काफी लंबा रहा। हालांकि 2009 में उन्‍होंने 51 साल की उम्र में आधिकारिक तौर पर कुश्ती को अलविदा कह दिया था। उनके बाद उनकी इस विरासत को उनके भतीजे रे मिस्टेरियो जूनियर WWE में आगे बढ़ा रहे हैं।