
IPL-12: CSK को बड़ा झटका, प्रमुख गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण आईपीएल से बाहर
नई दिल्ली। टी-20 का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12 वां सीजन 23 मार्च से शुरू होने वाला है और उससे पहले मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को एख बड़ा झटका लगा है। दरअसल उसके प्रमुख तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी चोट के कारण लीग के 12वें संस्करण से बाहर हो गए हैं। आईसीसी की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एनगिडी को श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे मैच दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। एनगिडी को अब चार सप्ताह तक आराम करने की जरूरत है और फिर इसके बाद वह रिहेबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे। बता दें कि पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं लुंगी
बता दें कि लुंगी एनगिडी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। 22 वर्षीय एनगिडी ने पिछले सीजन में चेन्नई के लिए खेलते हुए सात मैचों में 11 विकेट हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर डॉ. मोहम्मद मूसाजी ने कहा, "लुंगी ने श्रीलंका के खिलाफ न्यूलैंड्स में आखिरी वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय असुविधा महसूस की थी और फिर उन्होंने तुरंत गेंदबाजी रोक दिया था। बाद में उनके मांसपेशियों में खिंचाव का पता चला है, जिससे अब उन्हें चार सप्ताह तक आराम करने की जरूरत है।"
Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.
Updated on:
21 Mar 2019 06:36 am
Published on:
21 Mar 2019 01:15 am
