4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL-12: एसएमएस स्टेडियम में इस बार भी 7 मैच, राजस्थान रॉयल्स कब किससे भिड़ेगी, देखें लिस्ट

गुलाबीनगर में इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 12वें संस्करण के सात मैच खेले जाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
 IPL shock again tomorrow in Jaipur

IPL shock again tomorrow in Jaipur

जयपुर। गुलाबीनगर में इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 12वें संस्करण के सात मैच खेले जाएंगे। पिछली बार भी सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के सात मैच खेले गए थे। इससे पहले घोषित आइपीएल के 2 हफ्ते के कार्यक्रम में गुलाबीनगर को दो मैचों की मेजबानी मिली थी। मंगलवार को घोषित कार्यक्रम में पांच और मैच की मेजबानी मिली। जयपुर में मैच 25 मार्च से 27 अप्रेल तक होंगे।

राजस्थान रॉयल्स कब किससे भिड़ेगी
25 मार्च : किंग्स इलेवन पंजाब
02 अप्रेल : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु
07 अप्रेल : कोलकाता नाइटराइडर्स
11 अप्रेल : चेन्नई सुपर किंग्स
20 अप्रेल : मुंबई इंडियंस
22 अप्रेल : दिल्ली कैपिटल्स
27 अप्रेल : सनराइजर्स हैदराबाद

आइपीएल मैचों की तैयारियां जोरों पर
सवाई मानसिंह स्टेडियम पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) मैचों की तैयारियां जोरों पर रही। स्टेडियम के मैदान सहित सभी ब्लॉक व दर्शक दीर्घा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के मापदंडों के अनुरूप तैयार करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

आरसीए को इस सत्र में भी सात मैचों की मेजबानी मिली है। पूर्व चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी भी जमकर अभ्यास में जुटे हैं। टीम के प्रमुख खिलाड़ी ऑस्टे्रलिया के स्टीव स्मिथ सहित सभी क्रिकेटरों ने मंगलवार को दो सत्रों में अभ्यास किया। फ्लड- लाइट में अभ्यास रात दस बजे तक चला।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग