scriptIPL 2020: Axar Patel को भरोसा, इस बार चैंपियन बनेगी दिल्ली कैपिटल्स | Patrika News

IPL 2020: Axar Patel को भरोसा, इस बार चैंपियन बनेगी दिल्ली कैपिटल्स

Published: Sep 21, 2020 03:15:52 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) शुरू होने से पहले 26 साल के अक्षर पटेल (Axar Patel ) ने कहा था कि दिल्ली कैपिटल्स टीम इस बार ज्यादा अच्छी तैयारी के साथ उतरेगी और चैंपियन बनेगी।
 

Axar Patel

Axar Patel

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया। दिल्ली और पंजाब दोनों ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन का समान स्कोर बनाया था। लेकिन सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर जीत हासिल की। अक्षर पटेल (Axar Patel ) ने इस मैच में ने सरफराज खान को ऑउट करके मैच अपने पंजाब के खेमे में कर लिया।

IPL 2020: विराट कोहली की आज David Warner से होगी टक्कर, कड़े मुकाबले की उम्मीद

इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले 26 साल के पटेल ने कहा था कि टीम इस बार ज्यादा अच्छी तैयारी के साथ उतरेगी और चैंपियन बनेगी।

एक इंटरव्यू में पटेल ने कहा था कि निश्चित रूप से कोई दर्शक नहीं होने से हम खाली महसूस करेंगे और फिर सलाइवा बैन भी गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा होगी। शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान मैं गेंद को चमकाने के लिए लार या पसीने का इस्तेमाल नहीं करना है इससे भी थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

ipl 2020 मैच का रुख पलट सकते हैं Glenn Maxwell, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

पटेल ने कहा था कि सबसे पहले, लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद मैदान पर लौटना अच्छा है लेकिन इसमें थोड़ी चुनौतियाँ भी है।

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग X

दिल्ली कैपिटल्स में पिछले साल की अपेछा इस साल कम बदलाव हुए है। टीम में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ही ओपनिंग बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर है।

प्लेइंग- XI में शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर/एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, एनरिच नोर्त्जे, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो