5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल-13 : आज हैदराबाद से भिड़ेगी पंजाब, ये हैं दोनों टीमों की कमजोरियां और मजबूत पक्ष

SRH vs KXIP match preview : आईपीएल-2020 का 22वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दुबई में खेला जाएगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 Oct 2020, 11:12 AM IST

srh_vs_kxip.jpg

नई दिल्ली। पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers hyderabad) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल IPL ) के 13वें संस्करण के अपने अगले मैच में आज यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) से भिड़ेगी। पंजाब (Punjab) की टीम पांच में से केवल एक ही मैच जीती है। वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद (Hyderabad) की टीम भी जीत हासिल करना चाहेगी, क्योंकि उसे भी अपने पिछले मैच में हार मिली थी। पंजाब की समस्या मुख्य रूप से बल्लेबाजी है। लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के अलावा टीम के पास कोई और बल्लेबाज नहीं दिख रहा है जो रन कर सके। यह दोनों अभी तक लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पांच में भी शामिल है, लेकिन इन दोनों के बाद कोई और बल्लेबाज नहीं है जो टीम की जिम्मेदारी ले सके।

IPL 2020: धोनी ने मावी का अद्भुत कैच लपकर आईपीएल में रचा नया इतिहास, वीडियो वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में निकोलस पूरन ने जरूर अंत में तेजी से रन बनाए थे, लेकिन टीम उनसे और ग्लैन मैक्सवेल से निरंतर अच्छा प्रदर्शन चाहती है, ताकि टीम बड़े लक्ष्य हासिल भी कर सके और बड़े स्कोर बना भी सके। गेंदबाजी में भी मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई लगातार अच्छा कर रहे हैं, लेकिन दूसरे गेंदबाजों से निरंतर सहयोग न मिलना टीम के लिए परेशानी रही है।

KKR vs CSK: बेकार गई वाटसन की पारी, चेन्नई 10 रनों से हारी, धोनी की यह गलती बनी हार की वजह

हैदराबाद की भी मुश्किलें कम नहीं हैं। उसके मुख्य गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। वह पिछला मैच भी नहीं खेले थे। बल्लेबाजी में भी जॉनी बेयरस्टो, डेविड वार्नर, केन विलियम्सन और मनीष पांडे के अलावा कोई और चला नहीं है। युवा प्रियम गर्ग ने एक मैच में अर्धशतक जरूर जमाया था, लेकिन निरंतरता उनकी कमी रही है।

ipl 2020 में अब तक बन चुके हैं ये रिकॉर्ड्स, ये हैं सबसे ज्यादा सिक्स और फॉर लगाने वाले खिलाड़ी

गेंदबाजी में सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा को पिछले मैच में मौका मिला था, लेकिन दोनों ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे। भुवनेश्वर की गैरमौजूदगी में टीम उनकी भरपाई किस तरह से करेगी यह चुनौती ही है। हां, उनके जाने से राशिद खान पर जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।

टीमें (संभावित :)

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।

किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लैन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जिम्मी नीशाम, ईशान पोरेल, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।