नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) का शानदार सफर जारी है। आईपीएल को शुरू हुए अभी केवल 19 दिन ही हुए हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तब खूब सिक्स (SIX) और फॉर (FOUR) लग चुके हैं। आईपीएल 2020 में 97 प्लेयर्स खेल (97 Players) रहे हैं। अब तक खेले गए मैचों में संजू सैमसन (Sanju Samsan) ने सबसे ज्यादा 16 सिक्स लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 14 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।