2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Auction: जूते की दुकान से करोड़पति बनने तक, इस गरीब खिलाड़ी की चमकी किस्मत

IPL Auction 2022 में कर्नाटक के बल्लेबाज अभिनव सदारंगनी की किस्मत खुल गई है। अभिनव सदारंगनी विस्फोटक बल्लेबाज हैं। अभिनव के बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत देकर हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 13 Feb 2022, 1:47 PM IST

IPL Auction 2022 Gujarat Titans player Abhinav Sadarangani

Abhinav Sadarangani

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL Auction 2022) के पहले दिन खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। भारतीय तेज गेंदबाजों ने जमकर मेला लूटा वहीं इस मेगा ऑक्शन के दौरान एक ऐसा अनकैप्ड खिलाड़ी निकला जिसने लगभग सभी फ्रैंचाइजीस का ध्यान खींचा। कर्नाटक के बल्लेबाज अभिनव सदारंगनी (Abhinav Sadarangani) को इस नीलामी में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 2.60 करोड़ में खरीदा। अभिनव सदारंगनी ऐसा नाम है जिसे काफी कम लोगों ने सुना होगा। अभिनव सदारंगनी का जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है। 27 साल के अभिनव आज भले ही करोड़पति बन गए हों लेकिन, एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें अपने पिता की जूतों की दुकान पर काम करना पड़ा था।

आईपीएल में पहली बार किसी टीम का हिस्सा बनने वाले अभिनव मनोहर सदारंगनी ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में सौराष्ट्र के खिलाफ 49 गेंद में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने छह छक्के जड़े तभी से उनके नाम की तूती बोलने लगी खबरों की मानें तो मेगा ऑक्शन से ठीक पहले कई आईपीएल टीमों ने उन्हे ट्रायल के लिए बुलाया था।


सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में अभिनव का प्रदर्शन शानदार था और उन्होंने 4 पारियों में 150 के स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए थे। अभिनव के बचपन के कोच इरफान सैत ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जो लोग कर्नाटक प्रीमियर लीग देखते हैं उन्हें पता है कि अभिनव कितने अच्छे बल्लेबाज और फील्डर हैं।
यह भी पढ़ें: IPL Auction: पंजाब किंग्स के हुए शिखर धवन, पैट कमिंस की हुई घर वापसी


अभिनव की बहन भी हैं क्रिकेटर: अभिनव मनोहर सदारंगनी के इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता का अहम योगदान रहा है। अभिनव ही नहीं बल्कि उनकी बहन शरण्या भी क्रिकेटर ही हैं। कर्नाटक के लिए आयु वर्ग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने विदेश जाने का फैसाल किया और फिलहाल वो जर्मनी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती हैं।
यह भी पढ़ें: ईशान किशन की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI ने इतने करोड़ में खरीदा