2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Auction: 23 साल के ईशान किशन की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI ने इतने करोड़ में खरीदा

23 साल के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की बोली ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे पहले कभी भी ऑक्शन टेबल पर मुंबई इंडियंस की टीम ने किसी भी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा की रकम नहीं चुकाई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 12 Feb 2022, 5:02 PM IST

ipl_2022_auction_mumbai_indians_buy_back_ishan_kishan.jpg

Ishan Kishan

IPL 2022 Auction: आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान 23 साल के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इतिहास रच दिया है। ईशान किशन युवराज सिंह के बाद आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को खरीदने के लिए 15 करोड़ 25 लाख रुपए की रकम चुकाई। इससे पहले आज तक कभी भी मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन टेबल पर इतने मंहगे प्राइज पर किसी भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा था। ईशान किशन की बेस प्राइज 2 करोड़ थी उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस के अलवा गुजरात की टीम भी काफी आतुर दिखी।

ईशान किशन की बोली जब 10 करोड़ के पार पहुंच गई तब गुजरात की टीम ने उनका पीछा छोड़ा वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इस युवा विकेटकीपर को खरीदने के लिए पैसे लुटाते हुए नजर आई थी। हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम ने हार नहीं मानी और 15 करोड़ से ज्यादा की रकम चुकाकर ईशान किशन को अपने स्कवॉड में शामिल कर लिया।

ईशान किशन के अलावा युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ में केकेआर ने अपने स्कवॉड में शामिल किया। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। वहीं आर अश्विन को 5 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने साथ जोड़ा।
यह भी पढ़ें: डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, श्रेयस अय्यर को मिले 12.25 करोड़

ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, अंबाति राडयू जहां एक बार फिर से सीएसके के साथ जुड़ गए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स की टीम ने 9 करोड़ 25 लाख रूपए में अपने साथ शामिल किया। लखनऊ की टीम ने क्विंटन डी कॉक को 6.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है। बता दें कि नीलामी से एक दिन पहले बीसीसीआई ने सूची में 10 खिलाड़ियों को और शामिल करके सभी को हौरान किया था। इस नीलामी में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 600 है जो पहले 590 थी।
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के हुए शिखर धवन, पैट कमिंस की हुई घर वापसी