2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Auction: सुहाना खान पहली बार आईं ऑक्शन में, साथ में दिखे भाई Aryan Khan

IPL Mega Auction 2022: Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan पहली बार आईपीएल ऑक्शन में नजर आईं। वहीं बीते दिनों काफी सुर्खियों में रहने वाले आर्यन खान (Aryan Khan) को भी ब्रीफिंग के दौरान देखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 12 Feb 2022, 11:55 AM IST

ipl_auction_shah_rukh_khan_children_aryan_and_suhana_spotted.jpg

IPL Auction

IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में भारत समेत दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स की नजरें रहने वाली हैं। इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी दस की दस फ्रैंचाइजीस ने अपनी कमर कस ली है। इस नीलामी के दौरान हमेशा की ही तरह एकबार फिर फैंस की नजरें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की टीम KKR पर रहने वाली है। दो बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस ऑक्शन में 48 करोड़ का पर्स लेकर उतरी है। नीलामी से पहले, सभी फ्रेंचाइजी को ब्रीफिंग के लिए बुलाया गया था जहां शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान (Aryan Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) को स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।

आर्यन खान और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सीईओ वेंकी मैसूर को आपस में बातचीत करते हुए देखा गया। मालूम हो कि इससे पहले भी आर्यन खान को आईपीएल ऑक्शन में देखा जा चुका है लेकिन, सुहाना खान पहली बार आईपीएल नीलामी में नजर आई हैं। आप आर्यन खान और सुहाना खान की तस्वीरों को नीचे देख सकते हैं जिन्हें फैंस द्वारा शेयर किया जा रहा है।


बता दें कि केकेआर की टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं पिछले सीजन केकेआर की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था जहां उसे धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। केकेआर की टीम 6 बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है।

आईपीएल 2022 मेगाऑक्शन से पहले केकेआर ने अपने कैप्टन इयोन मोर्गन को रिलीज करने का फैसला किया था वहीं उन्होंने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। केकेआर ने सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर को रिटेन किया है।
यह भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग ने चुने 5 खिलाड़ी, बताया कौन बिकेगा सबसे मंहगा और कौन बनेगा कप्तान