2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Auction 2022: वीरेंद्र सहवाग ने चुने 5 खिलाड़ी, बताया कौन बिकेगा सबसे मंहगा और कौन बनेगा कप्तान

Virender Sehwag ने IPL Auction 2022 से ठीक पहले बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कौन सा खिलाड़ी सबसे मंहगा बिक सकता है, किस विदेशी खिलाड़ी की डिमांड सबसे ज्यादा होगी और कौन सा खिलाड़ी कप्तान बनने का प्रबल दावेदार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 11 Feb 2022, 7:28 PM IST

virender_sehwag_talks_about_ipl_auction_2022.jpg

Virender Sehwag

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। इस ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। 10 फ्रेंचाईजी शानदार से शानदार खिलाड़ियों को अपने स्कवॉड में शामिल करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगी। वहीं इस मेगा ऑक्शन से ठीक पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने भविष्यवाणी की है। वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए उन खिलाड़ियों का नाम बताया है जिनकी इस ऑईपीएल ऑक्शन के दौरान किस्मत खुल सकती है। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने उन इंडियन और विदेशी खिलाड़ियों के बारे में भी बातचीत की है जिन्हें टीम बतौर कप्तान अपनी टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकती हैं।

IPL Mega Auction के लिए वीरेंद्र सहवाग ने इन खिलाड़ियों को चुना


वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'आईपीएल ऑक्शन के लिए मैंने भी कुछ पॉइंट्स बनाए हैं जो सोचा आप लोगों के साथ शेयर करूं। मैंने 5 ऐसे भारतीय खिलाड़ी चुने है जिनपर सबकी निगाहें होंगी और जो शायद सबसे महंगे बिक सकते हैं। नंबर 1 पर शिखर धवन हैं, फिर शार्दुल ठाकुर हैं फिर श्रेयस अय्यर हैं। इसके बाद नंबर 4 पर युजवेन्द्र चहल और नंबर 5 पर ईशन किशन हैं। मुझे लगता है कि ये 5 वो भारतीय खिलाड़ी हैं जिनपर इस ऑक्शन में सभी की निगाहें होंगी।

वीरेंद्र सहवाग ने विदेशी खिलाड़ियों का नाम चुनते हुए कहा, 'मेरे हिसाब से डेविड वॉर्नर, ट्रेंट बोल्ड, जेसन होल्डर, मिचेल मार्श और पैट कमिंस ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर नोटों की बारिश हो सकती है। मेरे हिसाब से ये 5 वो खिलाड़ी हैं जिनपर 10 की 10 फ्रेंचाइजी की नजर होगी।'
यह भी पढ़ें: विराट कोहली को चुभ गई थी सलमान खान की ये बात

IPL Mega Auction में ये खिलाड़ी हो सकते हैं कप्तानी के लिए फेवरेट्स


वहीं वीरेंद्र सहवाग ने फ्रेंचाइजी को कैप्टन विकल्प सुझाते हुए कहा है कि इस बार श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन या फिर दिनेश कार्तिक ऐसे इंडियन खिलाड़ी हैं जो कप्तान बन सकते हैं। वहीं सहवाग ने विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर, जेसन होल्डर, पैट कमिंस, डु प्लेसिस और एरॉन फिंच का चुनाव किया है।'