24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने बनाया वॉट्सअप ग्रुप, प्रबंधन ने खिलाड़ियों को अपडेट रखने के लिए लिया निर्णय

IPL के 13वें सीजन को लेकर हरेक अपडेट अपने खिलाड़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से फ्रेंचाइजियों ने लिया है यह निर्णय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 1 Apr 2020, 5:02 PM IST

Ipl players

Ipl players

नई दिल्ली : कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन खेला जाएगा या नहीं, इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली खबरों के कारण कई खिलाड़ी भी वास्तविक स्थिति के बारे में सही-सही अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे। इसके मद्देनजर आईपीएल की फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों से संपर्क बनाए रखने और उन तक सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से वॉट्सएप ग्रुप बनाया हैं।

इससे किसी तरह का संशय नहीं रहेगा

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बताया कि कई खिलाड़ी आईपीएल की स्थिति को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। उन्हें अलग-अलग जवाब देना मुश्किल हो रहा था। इसलिए प्रबंधन को एक वॉटसग्रुप बनाना सही लगा, जहां खिलाड़ी और अधिकारी आपस में बात कर सकें और किसी तरह का कोई संशय न रहे।

कोरोना वायरस की वजह से लंकाशर क्लब के चेयरमैन डेविड हॉजकिस की मौत

खिलाड़ियों के लिए खेलना ही मायने रखता है

अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए मैदान पर जाना और खेलना काफी मायने रखता है। हां, समीक्षक पैसों के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन क्रिकेटरों के लिए घरों में बैठना और इस बात को लेकर निश्चित न होना कि वह मैदान पर कब लौटेंगे यह काफी तकलीफदेह होता है। इसके साथ ही यह भी उनके मन में कई तरह की बातें चल रही है। आईपीएल इस साल होगा या नहीं। मीडिया में भी इसे लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। इसलिए यह फैसला लिया गया कि एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया जाए और उनके सभी सवालों का जवाब दिया जाए।

युवाओं को है ज्यादा चिंता

एक दूसरे फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बताया कि इस बार कई युवा खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अगर आईपीएल होता है तो पहली बार उतरेंगे। वह आईपीएल को लेकर जानने के लिए ज्यादा उत्सुक हैं। हाल ही में एक युवा खिलाड़ी ने एक रिपोर्ट का हवाला देकर पूछा था कि आईपीएल इस साल होगा या नहीं। यह खबर कितनी सही है। इसलिए हमने तय किया कि बाहर की बातों को सुनकर आधी-अधूरी जानकारी पाने से बेहतर है कि एक ऐसा ग्रुप बनाया जाए, जिसमें खिलाड़ी और प्रबंधन दोनों हों।

खतरनाक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को मिली न्यूजीलैंड से खेलने की इजाजत, आईसीसी ने बताया असाधारण परिस्थिति

कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित है आईपीएल

आईपीएल-2020 की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। इस समय भारत में लॉकडाउन है और यह भी उसी वक्त खत्म होगा। ऐसे में आईपीएल की संभावनाएं बहुत कम दिख रही हैं। बता दें कि अभी तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1400 पार कर गई है और मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। बीसीसीआई पहले ही कह चुका है कि उसके लिए स्वास्थ्य पहले है और उसके बाद खेल।