
david hodgkiss
लंदन : लंकाशर काउंटी क्रिकेट क्लब के चेयरमैन डेविड हॉजकिस की मौत कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के कारण हो गई। वह 71 साल के थे। लंकाशर ने हालांकि अपने अधिकारिक बयान में उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन क्लब के प्रवक्ता ने प्रेस एसोसिएशन ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनकी मौत इसी कारण हुई है।
ईसीबी ने जताया शोक
क्लब ने अपने बयान में कहा है कि बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि उनके चेयरमैन डेविड हॉजकिस का निधन हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें पहले से ही कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी थी। हॉजकिस के निधन पर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स ने भी शोक व्यक्त किया।
खतरनाक हो होता जा रहा है कोविड-19
कोरोना वायरस महामारी के कारण अब तक दुनिया भर में 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इससे सात लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। ब्रिटेन में यह भयावह रूप लेता जा रहा है। वहां प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रिंस चार्ल्स समेत करीब 23,000 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Updated on:
1 Apr 2020, 9:17 AM IST
Published on:
31 Mar 2020, 7:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.