India vs New Zealand 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार, दोपहर 12:30 बजे से क्राइस्टचर्च के उसी हेगले ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा, जहां पहले टी20 में खूब रनों की बारिश हुई थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 226 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने सिर्फ दो गेंद शेष रहते हासिल करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस तरह टीम इंडिया ने शुरुआती मुकाबले के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। अब दूसरे मुकाबले वैभव सूर्यवंशी के खेलने की पूरी संभावना है। अगर वह इस मैच का हिस्सा होते हैं, तो एक बात तो तय है कि वह ओपन ही करेंगे, लेकिन सवाल ये है कि उनका ओपनिंग पार्टनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से कौन होगा?