पोलार्ड ने कहा कि एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के तौर पर इस सफर का अनुभव करने के बाद मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस किस चीज के लिए जानी जाती है। ब्लू एंड गोल्ड को रिप्रेजेंट करने के साथ क्या जिम्मेदारी आती है। मैं मिसेज नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरे एमआई परिवार का मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रगुज़ार हूं। मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने, टीम की विरासत को आगे बढ़ाने, हमारे टैलेंट को आगे बढ़ाने में मदद करने और मैं पलटन को जश्न मनाने के और भी कई कारण देने के लिए उत्सुक हूं।