ईशांत ने बताया कि पिछले साल अगस्त में भारत-विंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में राहुल ने उन्हें चुनौती दी थी कि अगर उन्होंने राहुल से ज्यादा रन बना लिए तो वह सबकुछ करेंगे, जो ईशांत कहेंगे। बता दें कि इस मैच की पहली पारी में राहुल सिर्फ 13 रन ही बना कर आउट हो गए थे, जबकि इस मैच में ईशांत शर्मा ने 80 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने सात बार गेंद को सीमारेखा पार पहुंचाया था।