साक्षी ने एक और रहस्योदघाटन करते हुए कहा कि धोनी जब भी दौरे पर जाते हैं तब वह हमेशा अपना दरवाजा खुला रखते हैं। जब भी वे चाहें तो खिलाड़ियों से बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 2010 के बाद जब से वह शादी कर आईं हैं, तब से देख रही हैं। वह हमेशा दरवाजा खुला रखते हैं लोग आते हैं और हम सुबह में तीन चार बजे तक बात करते रहते हैं। साक्षी ने कहा कि माही जब भी क्रिकेट के बारे में बात करते हैं, वह दूर चली जाती हैं।