माउंट माउंगानुई में अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है। यहां उसने 3 में से 2 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं। भारत ने सबसे पहले जनवरी 2019 में लगातार दो मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी। उस दौरान भारत ने एक मैच में रन चेज में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, तो दूसरे मैच में 90 रन से मेजबान टीम को मात दी थी। हालांकि यहां फरवरी 2020 में खेले गए अपने आखिरी मैच में कीवी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपने रिकॉर्ड को कायम रख पाता है या न्यूजीलैंड की टीम सफलता के नए आयाम गढ़ती है।