10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में बदल जाएगी भारतीय टीम, रोहित शर्मा को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर

NZ vs IND 4th ODI Playing 11: न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार को सेडॉन पार्क में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। अब चौथा और पांचवां मैच क्रमश: शुक्रवार और रविवार को खेला जाएगा। जहां भारतीय टीम के कप्‍तान और उपकप्‍तान ही नहीं, बल्कि कई खिलाड़ी भी बदल जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Nov 2026, 1:27 PM IST

NZ vs IND 4th ODI Playing 11

न्‍यूजीलैंड के विकेट का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

NZ vs IND 4th ODI Playing 11 Prediction: न्‍यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की सीरीज अब अपने अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच भारत ने जीतकर 2-0 से बढ़त बना रखी थी, वहीं अब मंगलवार 10 नवंबर को हैमिल्‍टन का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमश: 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। जहां भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा, क्‍योंकि कप्‍तान शुभमन गिल समेत कुछ खिलाड़ी टेस्‍ट सीरीज की तैयारी में जुटेंगे। ऐसे में कप्‍तान से लेकर उपकप्‍तान तक टीम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

भारी बारिश के चलते रद्द हुआ तीसरा मुकाबला

दरअसल, हैमिल्‍टन में पिछले 12 घंटों से भारी बारिश के कारण मैच पर पहले से ही संकट के बादल छाए हुए थे। हालांकि बारिश थोड़ी देर के लिए रुकी तो ग्राउंड स्टाफ खेलने की जगह तैयार करने में जुट गए, लेकिन फिर से बारिश के चलते कवर्स को वापस मैदान पर लाना पड़ा। गीले आउटफील्ड की वजह से टॉस में करीब दो घंटे की देरी हुई। भारत ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लेकिन, टॉस के कुछ ही मिनट बाद फिर बारिश आ गई और पिच को कवर्स से ढक दिया गया। कटऑफ टाइम तक भी मैच शुरू नहीं होने की स्थिति में मैच को अंतत: रद्द घोषित कर दिया गया।

कप्‍तान शुभमन गिल करेंगे टेस्‍ट सीरीज की तैयारी

भारत अब आखिरी दो वनडे में अलग तरह की टीम के साथ मैदान पर उतरेगा, जिसमें श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल की जगह टीम की कमान संभालेंगे, जो अब टीम के दूसरे रेड बॉल खिलाड़ियों के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे। जबकि उपकप्‍तानी ईशान किशन करेंगे। उनके अलावा विकेट कीपर केएल राहुल भी रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी के चलते चौथे और पांचवें वनडे में नजर नहीं आएंगे।

चौथे वनडे के लिए संभावित भारतीय टीम

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।