NZ vs IND 3rd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा मैच बारिश से धुला, वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हराना अब नाममुकिन
NZ vs IND 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मुकाबला बारिश से धुल गया है। इस सीरीज शुरुआती दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बनाने वाली टीम इंडिया की बढ़त अब अजेय में तबदील हो गई है।
हैमिल्टन में बारिश के चलते रद्द हुआ भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे। (फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
New Zealand vs India 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते यह मैच रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी थी। इस मैच के बारिश के धुलने के बाद अब सीरीज में भारत ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब यहां से मेजबान न्यूजीलैंड की टीम अगले दो मैच जीत भी जाए, तो सीरीज में बराबरी ही कर सकती है। जबकि एक मैच जीतते ही टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा कर लेगी।
अब माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे आखिरी दोनों वनडे
हैमिल्टन में तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला करने से पहले हालात को एक बार और फिर भारतीय समायनुसार, करीब 10.10 बजे देखा। कट ऑफ टाइम तक मैच शुरू होने की स्थिति में अंपायर्स ने दोनों कप्तानों के पास जाकर उनकी सहमति से मैच रद्द करने का फैसला सुनाया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाए। अब दोनों टीमें आखिरी दो मैचों के लिए माउंट माउंगानुई के लिए रवाना होंगी।
अब एक भी मैच रद्द हुआ तो भारत जीत जाएगा सीरीज
बता दें कि टीम इंडिया शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में पहले से ही 2-0 की बढ़त हासिल कर चुक है। मेहमान टीम अब सीरीज नहीं हार सकती, हालांकि न्यूज़ीलैंड के पास बाकी दो मैचों को जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबरी करने का मौका जरूर है। लेकिन, आखिरी दो मुकाबले में एक मैच भी रद्द या एक भी भारतीय टीम ने जीता तो वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी।