10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने U19 एशिया कप में उड़ाया गर्दा, शतक ठोक बने टीम इंडिया के संकटमोचक

Aaryavir Sehwag Hundred: अंडर-19 एशिया कप 2026 में मंगलवार को टॉस हारकर भारत की टीम पहले बल्‍लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए तूफानी शतक जड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Nov 2026, 1:19 PM IST

Aaryavir Sehwag Hundred

यूएई के खिलाफ शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाते आर्यवीर सहवाग। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Aaryavir Sehwag Hundred in IND U19 vs UAE U19: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 में मंगलवार 10 अक्‍टूबर को भारत और यूएई के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। करो या मरो वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम 62 के स्‍कोर पर कप्‍तान लक्ष्‍य रायचंदानी का विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसती नजर आ रही थी, लेकिन यहीं से वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए नाबाद शतक जड़ दिया है। आर्यवीर और वीके वीनीत के बीच दूसरे विकेट के लिए 140 से ऊपर की साझेदारी हो चुकी है। दिलचस्‍प बात ये है कि जिस विकेट को पहली पारी में गेंदबाजी के मुफीद माना जा रहा था और इसी वजह से यूएई के कप्‍तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन अब उसे आर्यवीर ने गलत साबित कर दिया है।

टॉस के दौरान ये कहा था यूएई के कप्‍तान ने

टॉस जीतने के बाद यूएई के कप्‍तान अयान मिस्बाह ने कहा था कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। टूर्नामेंट के आखिर में हमने इस ग्राउंड पर काफी खेला है और पहले गेंदबाजी करना हमेशा बेहतर होता है। पहले दस ओवर में बॉल काफी मूव करती है और हम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। हम बिना डरे और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ खेलने का प्लान बना रहे हैं।

क्रिकबज की पिच रिपोर्ट में भी कही गई थी ये बात

वहीं, क्रिकबज ने भी अपनी रिपोर्ट में मैच से पहले कहा था कि मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। भारत और यूएई के बीच लीग स्टेज का आखिरी मैच में गर्मी है और धूप खिली हुई है और हवा भी नहीं चल रही है। यह पिच नंबर तीन है, जहां अफगानिस्तान और मलेशिया के बीच मैच खेला गया था। वह छोटा मैच था। अफगानी बॉलर्स ने कंडीशंस का पूरा फायदा उठाया। इस मैच से पहले रिपोर्ट में कहा गया कि पिच पर थोड़ी नमी है, लेकिन पूरे विकेट पर घास भी है। शुरुआती घंटे में पेसर्स को मदद मिलेगी और उन्हें उन कंडीशंस का फायदा उठाना होगा। इसके बाद चेज करना आसान हो जाएगा।

आर्यवीर सहवाग ने सबको गलत साबित किया

बता दें कि आर्यवीर सहवाग ने अपनी पारी की शुरुआत बेहद संभलकर की। उन्‍होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 69 गेंदें ली। इसके बाद आर्यवीर ने 131 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक आर्यवीर 158 गेदों पर 16 चौके और 6 छक्‍कों की मदद से 145 बनाकर खेल रहे थे और भारत का स्‍कोर 41 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 217 रन था।