आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों के ट्रेड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी मिल गई है। इस ट्रेड के बाद हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं।