युवराज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मास्टर आपने क्रिकेट के मैदान पर कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़े हैं, लेकिन अब बारी है किचन में मेरे बनाए शतक का रिकॉर्ड तोड़ने की। सॉरी, वह पूरी वीडियो शेयर नहीं कर रहे हैं, क्योंकि 100 काउंट करते-करते ये काफी लंबा हो गया है। इसके अलावा युवराज ने सचिन को यह भी समझा दिया है कि बेलन से नॉक किचन के भीतर ही करना है, क्योंकि उन्होंने सचिन को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से यह लिखा कि आशा करते हैं कि आप किचन का कोई और सामान नहीं तोड़ेंगे।