नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लगा है और देशभर में करीब हर रोज सात हजार से ज्यादा नए संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना वारियर्स (Corona Warriors) के पास सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इन मुश्किल परिस्थितियों में भी वह जी-जान लगाकर संक्रमितों की सेवा कर रहे हैं। डॉक्टर्स, नर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ अपनी जान जोखिम में डालकर उनके इलाज में जुटे हैं। अब इनकी मदद के लिए टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) आगे आए हैं। उन्होंने आगे बढ़कर कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इन वारियर्स की जमकर तारीफ की है।