27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / PAK A vs BAN A: लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 6 विकेट से रौंदा

PAK A vs BAN A: लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 6 विकेट से रौंदा

Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना भारत को हराने वाली श्रीलंका की टीम से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 27 Nov 2026, 11:08 PM IST

Rising Stars Asia Cup 2026

पाकिस्तान ए की टीम (फोटो- ACC)

Rising Stars Asia Cup 2026: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा, जिसने भारतीय टीम को पहले सेमीफाइनल में मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 232 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 5 विकेट गंवाकर ही 4.4 ओवर पहले लक्ष्य हासिल कर लिया।

पांचवीं बार फाइनल में पाकिस्तान

यह पाकिस्तान का लगातार तीसरा और कुल 5वां फाइनल मुकाबला होगा। इससे पहले 2023 में वनडे फॉर्मेट का राइजिंग एशिया कप खेला गया था, जहां पाकिस्तान ने भारत-ए को हराकर खिताब जीता था। 2019 में भी पाकिस्तान की टीम फाइनल पहुंची, जहां उसने बांग्लादेश की इमर्जिंग टीम को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। 2024 और 2025 में राइजिंग एशिया कप को T20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया, जिसमें से एक बार पाकिस्तान और एक बार अफगानिस्तान की टीम चैंपियन बनी। 2013 और 2017 में भी पाकिस्तान की ए टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनों बार उसे हार झेलनी पड़ी थी।

इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण साल 2013 में आयोजित हुआ था, जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को हराकर खिताब जीता था। लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम दो बार फाइनल में पहुंची, लेकिन उसे जीत नहीं मिली। राइजिंग स्टार्स एशिया कप को अब तक सिर्फ चार ही टीमों ने जीता है, जिसमें पाकिस्तान सबसे सफल टीम है, जिसने 2019, 2020 और 2025 में खिताब जीता है। जबकि श्रीलंका ने साल 2017 और 2018 में दो बार चैंपियनशिप जीती। वहीं, इंडिया-ए की टीम ने 2013 में, जबकि अफगानिस्तान-ए की टीम ने 2024 में खिताब जीता है। बांग्लादेश की टीम ने 2019 और 2025 के टूर्नामेंट में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन दोनों बार उसे हार झेलनी पड़ी। यूएई का सबसे शानदार प्रदर्शन 2013 में देखने को मिला था, जहां टीम सेमीफाइनल पहुंची थी।

इस मुकाबले में 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज फिर से फ्लॉप रहे और 21 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद हसन नवाज ने 62 और शाहजैब खान ने 50 रन की पारी खेल बांग्लादेश की हार लगभग तय कर दी। इसके बाद कप्तान अब्दुल समद और फरहान यूसुफ की 40+ पारियों ने पाकिस्तान ए को फाइनल का टिकट दिला दिया।