Rohit Sharma Mumbai Indians Captain: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने बड़ा बदलाव किया और रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंप दी। पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन सीजन दर सीजन गिरता गया। इसे देखते हुए आईपीएल 2027 से पहले MI ने फिर से रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का फैसला किया है। शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने खास अंदाज में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर ऐलान किया।