27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / भारतीय टीम से क्राइस्टचर्च टेस्ट में कहां हो गई चूक? पहले दिन स्‍टंप के बाद आकाश दीप का बड़ा बयान

भारतीय टीम से क्राइस्टचर्च टेस्ट में कहां हो गई चूक? पहले दिन स्‍टंप के बाद आकाश दीप का बड़ा बयान

Akash Deep on India Bowling: क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्‍यूजीलैंड के सबसे ज्‍यादा दो विकेट चटकाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज ने स्‍टंप के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि हमारा प्लान था कि बॉल को अच्छे एरिया में डालें और सब्र से खेलें। हमने वैसा ही किया, लेकिन मुझे लगता है कि हम और बेहतर कर सकते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Nov 2026, 2:18 PM IST

Akash Deep on India Bowling

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप। (फोटो सोर्स: ANI)

Akash Deep on India Bowling after Day 1: क्राइस्टचर्च में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय पेसर आकाश दीप ने कहा कि टीम बॉल से और बेहतर कर सकती थी। इस दौरान उन्‍होंने बॉलिंग करते समय हुई मुश्किलों के बारे में बात की। साथ ही कहा कि आज पहले दिन विकेट थोड़ा फ्रेश था। इससे हमें बहुत मदद मिली, लेकिन पहले सेशन में थोड़ी नमी थी। इसलिए बॉल पेस से बाहर नहीं आ रही थी और एज नहीं लग रहे थे। इसलिए लंच के बाद हमने प्‍लान के मुताबिक बॉल को अच्छे एरिया में डाला और हमें दूसरे सेशन में तीन विकेट मिले।

'हम और बेहतर कर सकते थे'

दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंडिया ए के साथ पहले भी मैच खेल चुके आकाश दीप ने आगे कहा कि अगर पहले दिन की तरह धूप रही तो विकेट और बेहतर हो जाएगा। टीम की ओवरऑल बॉलिंग के अपने असेसमेंट पर उन्होंने कहा कि ओवरऑल यह बहुत अच्छा था, लेकिन हम और बेहतर कर सकते थे।

110/1 से मेजबान को 110/4 पर पहुंचाने में आकाश दीप की अहम भूमिका

बता दें कि क्राइस्टचर्च टेस्ट का पहला दिन बराबरी का रहा है, क्योंकि आधी कीवी टीम को 184/5 पर समेटने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल के अर्धशतक और ग्लेन फिलिप्स के साथ उनकी नाबाद 62 रन की साझेदारी की वजह से न्‍यूजीलैंड पहले दिन स्‍टंप तक 246/5 ​​पर पहुंच गया। जबकि दूसरे सेशन में 110/1 से न्‍यूजीलैंड को 110/4 पर पहुंचाकर भारत ने शानदार कमबैक किया था, जिसमें आकाश ने दो विकेट चटकाए। आखिरी सेशन में भारत को सिर्फ एक विकेट मिला और 115 रन खर्च दिए।

क्राइस्‍टचर्च में दूसरे दिन का पहला घंटा काफी अहम

अब भारत को दूसरे दिन अपनी गेंदबाजी रणनीति में कुछ बदलाव करने होंगे, ताकि मेजबान टीम को 300 के आसपास समेट जा सके। ऐसे में एक बार फिर दूसरे दिन पांच ओवर पुरानी नई गेंद होगी। टीम इंडिया के पेसर अगर पहले पांच से दस ओवर में दो-तीन विकेट हासिल करने में सफल रहते हैं, तो यह बहुत अच्‍छा कमबैक हो सकता है। माना जा रहा है कि क्राइस्‍टचर्च में दूसरे दिन का पहला घंटा काफी अहम होने वाला है।