IND vs NZ 2nd Test: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन तीनों सेशन अपने नाम किए हैं। एक समय 110 पर 4 विकेट के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ने वापसी कर ली है, लेकिन मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने धर्य का परिचय देते हुए मेहमान टीम का डटकर सामना किया और पहले दिन के खेल को 246/5 के स्कोर के साथ खत्म किया। अब यहां से भारतीय टीम को अगर इस टेस्ट में वापसी करनी है, या फिर जीत के लिए जाना है, तो उसे दूसरे दिन दो काम करने होंगे। आइये आपको भी बताते हैं कि शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आखिरी क्या करना होगा?