Jasprit Bumrah test Records: कप्तान टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों के दम पर मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने शुक्रवार को क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। भारत के लिए आकाश दीप ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए हैं। वहीं, डेब्यूटेंट गुरनूर बराड़, वाशिंगटन सुंदर और अंशुल कंबोज ने एक-एक सफलता हासिल की है। जबकि भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका। लेकिन, बुमराह के पास अभी भी इस टेस्ट में तीन बड़े रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका है। आईये एक नजर रिकॉर्ड पर डालते हैं, जो बुमराह बना सकते हैं।