इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन ने चार ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बेहतरीन स्पेल है। इससे पहले साल 2011 में श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में 108 रन पर ऑलआउट होने से पहले साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111, 2025 में इंडिया के खिलाफ 119 और 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ 127 रन पर ऑलआउट हो चुकी है।