27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 खेलेंगे श्रेयस अय्यर, जानें शेड्यूल और लाइव डिटेल्स

अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 खेलेंगे श्रेयस अय्यर, जानें शेड्यूल और लाइव डिटेल्स

SMAT 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में श्रेयस अय्यर मुंबई की टीम से जुड़ेंगे। सूर्यकुमार यादव ही कप्तानी करेंगे। टीम में सूर्यांश शेडगे और तनुष कोटियन की भी वापसी होने की उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 27 Nov 2026, 9:35 PM IST

ICC T20 Rankings, Shreyas Iyer

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: एक्‍स/BCCI)

Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के सुपर लीग स्टेज के मुकाबले 30 नवंबर से खेले जाएंगे। उससे पहले मुंबई की टीम को बड़ी मजबूती मिली है। टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के साथ जुड़ गए हैं, जो पूर्व भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम को खिताबी दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। श्रेयस अय्यर सोमवार से नागपुर में शुरू होने वाले सुपर लीग मुकाबलों के लिए मुंबई की टीम से जुड़ेंगे। श्रेयस अय्यर की वापसी के बावजूद सूर्यकुमार यादव ही मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे।

श्रेयस ने पिछले साल सभाली थी मुंबई की कमान

श्रेयस अय्यर के टीम से जुड़ने के बाद मुंबई की कप्तानी को लेकर भी चर्चा हो रही थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव पर ही भरोसा बनाए रखने का फैसला किया है। सूर्यकुमार इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी अगुआई में मुंबई ने ग्रुप स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में सुपर लीग के अहम मुकाबलों में भी वही टीम की कमान संभालेंगे।

मुंबई के पास अब दो ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर दोनों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। ऐसे में टीम को बड़े मुकाबलों में इसका फायदा मिल सकता है।

सूर्यांश और तनुष की भी होगी वापसी

मुंबई की टीम को सुपर लीग चरण में सूर्यांश शेडगे और तनुष कोटियन की भी सेवाएं मिलने की उम्मीद है। ये दोनों खिलाड़ी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया-ए की ओर से खेलने की वजह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण में उपलब्ध नहीं थे। अब सुपर लीग के लिए इनकी वापसी से टीम का संतुलन और बेहतर हो सकता है।

सूर्यांश शेडगे और तनुष कोटियन दोनों ही टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। ऐसे में मुंबई के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑलराउंड विकल्प भी मजबूत होंगे।

आंध्र के खिलाफ अभियान शुरू करेगी मुंबई

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत आंध्र के खिलाफ करेगी। यह मैच दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई अगला मैच 2 दिसंबर को पंजाब से होगा और यह मैच शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। मुंबई आखिरी ग्रुप स्टेज में 4 दिसंबर को राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी और यह मैच दोपहर 1.30 बजे से होगा। सुपर लीग स्टेज के दोनों ग्रुप्स की टॉपर्स टीमें खिताबी मुकाबले में 6 दिसंबर को नागपुर में उतरेंगी। इन सभी मुकाबलों को जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स खेल पर लाइव देखा जा सकता है।