27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Harbhajan Singh का खुलासा, ये कप्तान गेंदबाजों को देते हैं स्वतंत्रता, पिटाई से भी नहीं पड़ता फर्क

Harbhajan Singh का खुलासा, ये कप्तान गेंदबाजों को देते हैं स्वतंत्रता, पिटाई से भी नहीं पड़ता फर्क

IPL में Harbhajan Singh दो कामयाब कप्तान Rohit Sharma और Mahendra Singh Dhoni दोनों के नेतृत्व में खेल चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 29 May 2020, 7:36 PM IST

Rohit Sharma Mahendra Singh Dhoni

Rohit Sharma Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली : रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ये दोनों कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के दो सबसे कामयाब नेतृत्वकर्ता हैं और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इन दोनों की कप्तानी में आईपीएल में खेल चुके हैं। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि ये दोनों ही कप्तान अपने गेंदबाजों को काफी स्वतंत्रता देते हैं और अपने फैसले उन पर नहीं थोपते। साथ में हरभजन ने यह भी कहा कि इन्हें अपने गेंदबाजों की पिटाई से फर्क नहीं पड़ता। टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा तो हमेशा विकेट के बारे में सोचते हैं।

Coronavirus Impact : ICC और BCCI के बीच T-20 विश्व कप विवाद का 10 जून को निकल सकता है हल

धोनी गेंदबाजों को नहीं देते आदेश

हरभजन सिंह फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा हैं और इस टीम के कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि धोनी उन कप्तानों में से नहीं हैं, जो अपने गेंदबाजों से कहें कि ये करो वो करो। वह उन्हें वह करने की आजादी देते हैं, जो वह करना चाहते हैं। वह कहते हैं कि आप जैसी गेंदबाजी करना जानते हैं, वैसी करें। हरभजन ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उन्हें ओवर की छह में से छह गेंदे ऑफ स्पिन फेंकनी है वह फेंक सकते हैं। हां, वह विकेट के पीछे से और ओवर बदलते वक्त उन्हें इशारे से बता देते हैं कि बल्लेबाज यह करने की कोशिश कर रहा है। आप ऐसा करने की कोशिश कर सकते हैं। हरभजन ने साथ में यह भी कहा कि लेकिन धोनी ने कभी उनसे यह नहीं कहा कि आप ये करें।

अपनी बात एक और उदाहरण से समझाया

हरभजन सिंह ने अपनी बात के पक्ष में शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) का भी उदाहरण दिया। आईपीएल के एक मैच का जिक्र करते हुए कहा कि शार्दूल रन खा रहा था तो उन्होंने धोनी से जाकर कहा कि आप क्यों नहीं शार्दूल को एंगल बदलने और क्षेत्ररक्षक को पीछे करने को कहते। बता दें कि शार्दूल ठाकुर भी आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके से खेलते हैं। इस पर धोनी ने उनसे कहा कि अगर इस वक्त वह शार्दूल को कुछ भी कहेंगे तो वह कन्फ्यूज हो जाएंगे। खाने दो उन्हें रन।

Ian Botham ने Team India की कप्तानी के लिए Virat Kohli को बताया सबसे बेहतर, इन्हें बताया सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

रोहित सिर्फ विकेट के बारे में सोचते हैं

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स में आने से पहले हरभजन सिंह रोहित शर्मा की कप्तानी वाले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। वह उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का खिताब भी जीत चुके हैं। रोहित की कप्तानी पर हरभजन ने कहा कि वह अपने गेंदबाजों को काफी स्वतंत्रता देते हैं। वह सिर्फ विकेटों के बारे में सोचते हैं। अगर आप आक्रमक फील्ड चाहते हैं तो वह आपको देंगे।