31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jasprit Bumrah ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, इस मामले में जहीर भुवी ईशांत सब को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों के आखिरी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह एक के बाद एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। पहले उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 कूटकर नया रिकॉर्ड बनाया तो वहीं पहली पारी में 3 विकेट लेने के बाद वह इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 4 Jul 2022, 7:23 PM IST

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को खेलने से भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कोविड से ग्रसित हो गए थे। जिसकी वजह से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इस टेस्ट मैच में कप्तानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। भारत की पहली पारी में वह टेस्ट क्रिकेट एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट निकालकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

Jasprit Bumrah ने भुवी, जहीर और ईशांत

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी में 3 विकेट निकाले। बुमराह ने एलेक्स लीज, जैक क्राउली और ओली पोप को अपना शिकार बनाया। यह तीन विकेट निकालते ही वह इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार जहीर खान और इशांत शर्मा जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। उनके अभी इस सीरीज में 21 विकेट हो गए हैं, जबकि इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी वह कुछ और विकेट निकालकर इस आंकड़े को बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Rishabh Pant ही नहीं इन विकेटकीपरों ने भी बनाए हैं एक टेस्ट मैच में 200 से ज्यादा रन

इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इससे पहले भुवनेश्वर कुमार थे जिन्होंने 2014 के इंग्लैंड दौरे में खेले गए 5 मैचों में 19 विकेट लिए थे। इसके अलावा साल 2007 के इंग्लैंड दौरे में जहीर खान ने तीन मैचों की सीरीज में 18 विकेट निकाले, तो ईशांत शर्मा 2018 के इंग्लैंड दौरे में पांच मैचों की सीरीज में 18 विकेट निकाले। लेकिन अब जसप्रीत बुमराह ने 21 विकेट निकालकर इन तीनों तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें - Rohit Sharma कोविड से उबरने के बाद नेट सेशन में जमकर बहा रहे हैं पसीना, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।