30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले 2 खिलाड़ी, रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा जीरो पर आउट हुए। बतौर कप्तान अब उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शायद रोहित भी इस रिकॉर्ड को कभी याद नहीं करना चाहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 5 Oct 2022, 2:31 PM IST

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहता कि वो जीरो पर आउट हो। खासतौर पर टी20 फॉर्मेट में तो हर कोई रन बनाना चाहता है। अगर एक कप्तान के तौर पर आप शून्य पर आउत होते हैं तो फिर बहुत बुरा लगता है। सभी की नजरें आपके ऊपर होती है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए। इस दौरान उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने अच्छा खेल दिखाया है लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। सीरीज के एक मैच में वो रन बनाते हैं और बाकि मैचों में फिसड्डी साबित होते हैं। खैर हम आपक बताते हैं। T20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीरो रन पर आउट होने वाले दौ भारतीय खिलाड़ी कौन है।

1) रोहित शर्मा

रोहित का टी-20 करियर शानदार रहा है। सबसे ज्यादा रन वो बना चुके हैं। बतौर कप्तान भी कई उपलब्धि वो हासिल कर चुके हैं। बतौर कप्तान एक शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया है और वो भी शायद इसे याद नहीं रखना चाहेंगे। बतौर कप्तान वो अब तक चार बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। साउथ अफ्रीकी सीरीज के पहले और अंतिम टी-20 मैच में वो शून्य पर आउट हुए। अब वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ गए है। रोहित अभी लंबे समय तक कप्तानी करेंगे और उनके इस खराब रिकॉर्ड में इजाफा हो सकता है

यह भी पढ़ें- स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दिनेश कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी पर दिया बयान



2) विराट कोहली


कोहली ने भारत के लिए 50 टी-20 मैचों में कप्तानी की। इन 50 मैचों में वो तीन बार शून्य पर आउट हुए। पहले ये रिकॉर्ड उनके नाम ही था अब रोहित शर्मा आगे चले गए है। कोहली का कप्तान के रूप में करियर सही रहा। 50 में से 30 टी-20 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की। 16 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रोहित ओपनिंग करते हैं जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SA, 3rd T20: साउथ अफ्रीका ने भारत को 49 रनों से हराया