30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दिनेश कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी पर दिया बयान, कहा- नंबर-4 पर खतरा

इंदौर में हुए तीसरे टी-20 मैच में दिनेश कार्तिक ने नंबर-4 पर आकर शानदार बल्लेबाजी की। सूर्य़कुमार यादव से पहले इस बार उन्हें मैदान पर उतारा गया। मैच के बाद सूर्य़ा ने ने अपनी बल्लेबाजी पोजिशन पर खतरा बताते हुए बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 5 Oct 2022, 2:08 PM IST

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर में खेला गया। इस मैच में भारत की 49 रनों से हार हुई। पिछले दो मैचों के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव इस मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर आउट हुए।सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पहले दो मैचों में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाए। खैर इस मैच में दिनेश कार्तिक उनसे पहले खेलने आए थे। दिनेश कार्तिन ने 21 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली। वो गलत शॉट खेलकर आउट हुए वरना भारतीय टीम मैच जीत भी सकती है। सूर्या ने मैच के बाद कहा कि उनका नंबर-4 खतरे में पड़ गया है। उन्होंने दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी देखकर ये बयान दिया।


सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, जिस तरह कार्तिक ने बल्लेबाजी की उससे तो मेरे नंबर-4 पर खतरा है। मैच में अपने खेल को लेकर सोच वही थी कि मैं बस आनंद लेना चाहता था। मुझे एक साझेदारी बनानी थी। आज काम नहीं कर सका। दिनेश कार्तिक को कुछ समय मैदान पर रूककर खेलना था और मुझे लगता है कि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की मेरा नंबर 4 मुश्किल में पड़ गया है।

सूर्या के लिए ये सीरीज भी शानदार रही। उन्होंने तीन मैचों में कुल 119 रन बनाए। कई रिकॉर्ड्स सूर्या ने इस सीरीज में अपने नाम किए। सूर्या ने तिरुवनंतपुरम में पहले टी20 मैच में नाबाद रहते हुए 50 रन बनाए। दूसरे टी20 मैच में गुवाहाटी में 61 रनों की शानदार पारी खेली। तीसरे टी20 मैच में वह केवल आठ रह बना पाए।

यह भी पढ़ें- IND vs SA, 3rd T20: साउथ अफ्रीका ने भारत को 49 रनों से हराया



कार्तिक की शानदार पारी

दिनेश कार्तिक को तीसरे मुकाबले में आगे प्रमोट किया गया था। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए गए थे। विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया था। अर्शदीप सिंह भी नहीं खेल रहे थे। रोहित शर्मा के साथ इस मैच में पंत ओपनिंग के लिए उतरे थे। सूर्यकुमार नंबर-5 पर बल्लेबाजी को करने आए थे। कार्तिक ने इस मैच में 219 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कार्तिक ने अपनी पारी में चार चौके और चार सिक्स लगाए।

यह भी पढ़ें- T20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज