30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA, 3rd T20: साउथ अफ्रीका ने भारत को 49 रनों से हराया, टीम इंडिया का सीरीज पर 2-1 से कब्जा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला इंदौर में खेला गया। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मैच में बहुत ही खराब रहा। साउथ अफ्रीकी टीम इस मैच में अजेय साबित हुई। जानिए मैच का पूरा हाल।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 5 Oct 2022, 7:53 AM IST

IND VS SA

IND VS SA

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला इंदौर में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन ही बना पाई। अफ्रीका ने ये मैच 49 रन से जीत लिया। भारतीय टीम के गेंदबाजों का इस मैच में प्रदर्शन बेकार रहा और बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर पाए। अफ्रीका बल्लेबाजों ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। रिले रोसौव ने अपने करियर का पहला शतक इस मैच में लगाया। डी कॉक ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। खैर भारतीय टीम ने ये सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहले दोनों मुकाबले भारत ने जीते थे।


साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन


रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीता और उन्होंने पहले फील्डिंग का फैसला लिया। शुरू में ये फैसला सही रहा क्योंकि कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। रिले रोसौव और डी कॉक के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारीहुई। डी कॉक 68 के स्कोर पर रनआउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और 6 चौके, 6 सिक्स जड़े।

डी कॉक के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 23 रन बनाए। एक छोर पर टिके रिले रोसौव ने शानदार शतक बनाया। रिले रोसौव ने 48 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। मिलर ने भी अंतिम ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने दीपक चाहर की 3 गेंदों में 3 सिक्स जड़े और कुल 19 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों की इस बार जमकर धुनाई हुई। चाहर ने 4 ओवर में 48, सिराज ने 44, हर्षल पटेल ने 49 और अश्विन ने 35 रन दिए। दीपक चाहर और उमेश यादव ही 1-1 विकेट ले पाए। कोई भी गेंदबाज इस बार अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें- अफ्रीका ने तीसरे T20 में भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, जड़ दिए 227 रन, रोसौव का शतक



भारतीय बल्लेबाज रहे फेल

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 4 के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने 2 विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा 0 और श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत ने तेजी से रन बनाकर अच्छी साझेदारी की। ये दोनों खिलाड़ी खराब शॉट्स खेलकर आउट हुए। पंत ने 14 गेंदों में 27 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 सिक्स और 4 चौके जड़े।

पिछले दो मैचों के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव भी इस मैच में कुछ नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने 10.2 ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया लेकिन 5 विकेट गंवा दिए थे। भारत ने 108 के स्कोर पर हर्षल पटेल के रूप में अपना 6वां विकेट गंवाया। उन्होंने 17 रन बनाए। इसके बाद पुछल्ले भारत के पुछल्ले खिलाड़ी कुछ नहीं कर पाए। ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी 9 के स्कोर पर आउट हो गए।

एक के बाद एक भारतीय बल्लेबाज इसके बाद चलते बने। अश्विन भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने 120 के स्कोर पर 8वां विकेट गंवा दिया था। अंत में दीपक चाहर ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 सिक्स लगाते हुए 31 रन बनाए। इसके बाद पूरी भारतीय टीम 178 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से प्रिटोरियस 3, पार्नेल, केश महाराज और एनगिडी ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने अभी 1 विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें- भारत को T20 वर्ल्ड कप से पहले एक और बड़ा झटका, अर्शदीप सिंह हुए चोटिल