
IND VS SA
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों की इस बार अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर धज्जियां उड़ाई। शुरूआत में झटके जरूर लगे लेकिन डी कॉक और रिले रोसौव ने जबरदस्त पारियां खेली। भारत की एक बार फिर कमजोर कड़ी गेंदबाजी रही। डेथ ओवर्स में भारत ने कई रन लुटाए। रिले रोसौव ने इस मैच में शानदार शतक लगाया। उन्हों अपने करियर का पहला शतक 48 गेंदों में बनाया। रिले रोसौव की धुआंधार पारी इस बार देखने को मिली। भारत ने इस बार 6 गेंदबाज टीम में खिलाए थे लेकिन कोई भी प्रभाव नहीं डाल पाया।
रिले रोसौव की जबरदस्त पारी
कप्तान टेम्बा बावुमा एक बार फिर फेल रहे। पहले और दूसरे मैच में वो शून्य पर आउट हुए थे। तीसरे मुकाबले में भी वो 3 ही रन बना पाए। उमेश यादव ने उनका विकेट लिया। इसके बाद डी कॉक और रिले रोसौव ने एक अच्छी साझेदारी की और भारतीय गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। डी कॉक रनआउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों में 68 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 सिक्स जड़े।
दोनों ने 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। उनके बाद आए ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 23 रन बनाए। एक छोर पर रिले रोसौव टिके हुए थे। उन्होंने शानदार शतक बनाया। रिले रोसौव ने 48 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। मिलर ने भी अंतिम ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने दीपक चाहर की 3 गेंदों में 3 सिक्स जड़े और कुल 19 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजों की इस बार जमकर धुनाई हुई। चाहर ने 4 ओवर में 48, सिराज ने 44, हर्षल पटेल ने 49 और अश्विन ने 35 रन दिए। दीपक चाहर और उमेश यादव ही 1-1 विकेट ले पाए। कोई भी गेंदबाज इस बार अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया।
यह भी पढ़ें- भारत को T20 वर्ल्ड कप से पहले एक और बड़ा झटका, अर्शदीप सिंह हुए चोटिल
तीसरे टी-20 में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
यह भी पढ़ें- IND vs sa दूसरे T20 मैच के दौरान मैदान पर आए सांप को लेकर ACA सचिव सैकिया का गैरजिम्मेदाराना बयान सामने आया
Published on:
04 Oct 2022 08:56 pm
