29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत को T20 वर्ल्ड कप से पहले एक और बड़ा झटका, अर्शदीप सिंह हुए चोटिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। अर्शदीप सिंह तीसरे टी-20 मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। रोहित शर्मा ने उनके ना खेलने का कारण बताया। कप्तान के इस बयान को सुनकर आप जरूर डर जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 4 Oct 2022, 6:53 PM IST

IND VS SA

IND VS SA

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले फील्डिंग का फैसला लिया। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव इस बार देखने को मिले हैं। विराट कोहली, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह नहीं खेल रहे हैं। कोहली और राहुल को आराम दिया गया है। अर्शदीप सिंह को लेकर रोहित शर्मा ने जो बयान दिया है उससे सभी चौंक गए है। रोहित शर्मा ने कहा कि अर्शदीप सिंह के बैक में दिक्कत है। हालांकि रोहित ने ये भी कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।


क्या टी-20 वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे अर्शदीप सिंह?

कुछ दिन पहले जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। जसप्रीत बुमराह के भी बैकसाइड में दिक्कत थी। उन्हें लेकर भी पहले कहा जा रहा था कि कोई चिंता की बात नहीं है लेकिन अंत में वो बाहर हो गए। अब ये ही चिंता अर्शदीप सिंह को लेकर भी सामने आ गई है। टी-20 वर्ल्ड कप टीम में अर्शदीप सिंह भी है। बुमराह के बाहर होने से वैसे भी टीम की गेंदबाजी कमजोर हो गई है। अगर अर्शदीप भी बाहर हो गए तो फिर और मुश्किलें टीम की बढ़ जाएंगी।

अर्शदीप ने एशिया कप में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी शानदार गेंदबाजी की थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी पहले टी-20 मैचों में अपनी गेंदबाजी से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था। अब सभी दुआ करेंगे कि अर्शदीप जल्द से जल्द सही हो जाएं।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd T20: 2 गेंदबाज जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे



तीसरे टी-20 में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आर अश्विन, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

यह भी पढ़ें- IND vs sa दूसरे T20 मैच के दौरान मैदान पर आए सांप को लेकर ACA सचिव सैकिया का गैरजिम्मेदाराना बयान सामने आया