
IND VS SA
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया था। भारत ने ये मुकाबला 16 रनों से जीत लिया। इस मैच के दौरान एक अजीब वाक्या मैदान पर देखने को मिला था। भारतीय पारी के दौरान एक सांप मैदान में घुस गया था। इस वजह से कुछ देर के लिए मैच भी रोकना पड़ा था। इसके बाद ये घटना सोशल मीडिया पर बहुत देर वायरल हो गई थी। मीडिया से बात करते हुए असम क्रिकेट संघ के सचिव देवजीत सौकिया ने इस बात पर अजीब बयान दिया है। ये बयान सुनकर शायद आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। सौकिया ने कहा कि सांप मैदान पर खिलाड़ियों को नजदीक से देखने आया था।
सचिव देवजीत सौकिया का बेतुका बयान सामने आया
असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवजीत सौकिया ने कहा, मैदान में सांप मैच का आनंद लेने पहुंचा था। मैच शुरू होने से पहले बारिश की वजह से मैच रूकने का अनुमान था लेकिन सांप ने आकर महफिल लूट ली। हर गेंद पर छक्के और चौके लग रहे थे। सांप बहुत दुखी हुआ होगा जब हमारे ग्राउंड स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। स्टाफ ने उसे मैदान के बाहर किया होगा और सांप को बुरा लगा होगा। शायद सौकिया खिलाड़ियों को नजदीक से देखने भी इस मुकाबले में आया होगा।
सचिव का ये बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। सौकिया के इस बयान की लोग मजाक बना रहे हैं। भारतीय पारी के आठवें ओवर में सांप मैदान पर आ गया था। उस समय भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाजी कर रहे थे। सांप के आने की वजह से करीब 10 मिनट तक मैच को रोकना पड़ा था।
यह भी पढ़ें-5 खतरनाक खिलाड़ी जो इंजरी के कारण T20 World Cup में नहीं खेलेंगे
भारत ने जीता मुकाबला
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 3 विकेट पर 221 रन ही बना पाई। इस मैच में खूब रन बरसे। भारत की तरफ से केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने तूफानी पारियां खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने शानदार शतक लगाया। उनके अलावा डी कॉक ने भी अर्धशतक इस मैच में लगाया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में हराने के बाद मोईन अली ने कहा- लाहौर का खाना बढ़िया नहीं
Published on:
04 Oct 2022 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
