4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, टीम में चयन ना होने के कारण तेज गेंदबाज ने हाथ की नसें काटी, हालत गंभीर

टीम में चयन ना होने के कारण पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस क्रिकेटर की हालत बहुत ही गंभीर है। पढ़िए पूर मामला क्या था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 23 Jun 2022, 12:17 PM IST

pakistan bowler makes suicide-attempt ignored inter city championship

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उठाया बड़ा कदम

पाकिस्तान क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शायद सभी हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक क्रिकेटर ने टीम में चयन ना होने के कारण आत्महत्या करने की कोशिश की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस बारे में बड़ी जानकारी दी। इस क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस खिलाड़ी की हालत बहुत ही गंभीर है।

ये घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत से है। शोएब नाम के क्रिकेटर ने टीम में चयन ना होने के कारण बड़ा कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक युवा खिलाड़ी इस बात से नाराज था कि उसके कोच ने उसका चयन घरेलू क्रिकेट टीम में नहीं किया था। शोएब एक तेज गेंदबाज के रूप में टीम में अपना योगदान देते आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इंटर-सिटी चैंपियनशिप में अपनी घरेलू टीम के लिए नहीं चुने जाने से शोएब कई दिनों से परेशान था। इसके बाद ही उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। शोएब बाथरूम में हाथ की नसें काट ली थी। शोएब के एक परिवार के सदस्य ने कहा कि कि इंटर-सिटी चैंपियनशिप के ट्रायल में उनके कोच द्वारा नहीं चुने जाने के बाद शोएब काफी परेशान था।

ये भी पढ़ें- भारतीय स्टार Veer Mahaan ने पूरे WWE रोस्टर को तबाह करने की दी भयंकर धमकी, मेन इवेंट में कोहराम

इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान क्रिकेट से इस तरह की खबरें सामने आती रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा हमेशा इंटर-सिटी चैम्पियनशिप का आयोजनन कराया जाता है। यहां से अलग-अलग टीमों में जाने के लिए ट्रायल की व्यवस्था होती है। शोएब को यहां पर नहीं चुना गया था और इस वजह से ही वो हताश हो गया था।

ये भी पढ़ें- WWE रिंग में भारतीय रेसलर Veer Mahaan का दिखा विकराल रुप, पूर्व चैंपियन को बलभर पीटा