5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय स्टार Veer Mahaan ने पूरे WWE रोस्टर को तबाह करने की दी भयंकर धमकी, मेन इवेंट में कोहराम

WWE Raw का एपिसोड काफी तगड़ा रहा। फैंस को एक से एक तगड़े मुकाबले देखने को मिले। सुपरस्टार्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। जानिए शो में क्या-क्या खास रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 21 Jun 2022, 8:32 AM IST

wwe raw result 20 june 2022 veer mahaan Brock Lesnar

फोटो क्रेडिट- WWE

RAW का एपिसोड इस बार काफी अच्छा रहा। मनी इन द बैंक को लेकर बिल्डअप देखने को मिला। कुछ अच्छे सैगमेंट हुआ।एक्शन से भरपूर मुकाबले भी हुआ। बॉबी लैश्ले का जलवा देखने को मिला। बियांका ब्लेयर को नया चैलेंजर भी मिल गया। मेन इवेंट में भी काफी बवाल हुआ। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहा और फैंस ने भी चीयर किया। देखिए शो के नतीजे क्या रहे।

- बियांका ब्लेयर ने शो की शुरूआत की और बताया कि रिया रिप्ली उनसे इंजरी के कारण नहीं लड़ पाएंगी। इसके बाद बैकी लिं, कार्मेला, लिव मॉर्गन, असुका और एलेक्सा ब्लिस आईं। सभी ने चुनौती पेश की।

- कार्मेला, एलेक्सा ब्लिस, असुका बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच मुकाबला हुआ। कार्मेला की जीत हुई। अब वो बियांका ब्लेयर को रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी।

- ओमोस और रिडल के बीच मनी इन द बैंक क्वालीफाईंग मुकाबला हुआ। रिडल की इस मैच में जीत हुई। सैथ रॉलिंस ने इसके बाद रिडल पर हमला किया।

-बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थ्योरी के बीच भी सैगमेंट हुआ। इस बार बॉबी लैश्ले भारी पड़े।

- एंजेलो डॉकिंस ने जे उसो को एक शानदार मैच में हराया।

-इलायस और एजेक्यूल की मुलाकात भी हुई। इस दौरान केविन ओवेंस की हालत खराब हो गई। केविन ओवेंस के ऊपर खतरनाक अटैक हुआ।

- बॉबी लैश्ले ने गौंटलेट मैच में चैड गेबल, ओटिस और थ्योरी को हराया। अब बॉबी लैश्ले मनी इन द बैंक में थ्योरी को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे।

- मिज टीवी में गेस्ट बनकर एजे स्टाइल्स आए। दोनों के बीच शानदार सैगमेंट हुआ। एजे स्टाइल्स के ऊपर सिएम्पा ने हमला कर दिया। स्टाइल्स और सिएम्पा के बीच मैच हुआ। स्टाइल्स की जीत हुई। स्टाइल्स ने मिज के ऊपर भी अटैक किया।

- भारतीय सुपरस्टार वीर महान का इंटरव्यू हुआ। वीर महान ने पूरे रोस्टर को चैलेंज किया। वीर महान ने कहा कि सभी को उनसे डरना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक वो सभी को खत्म नहीं कर देंगे तब तक रूकेंगे नहीं। वीर ने कहा कि भयंकर मंजर अब रोस्टर में आएगा।

- असुका और बैकी लिंच के बीच मनी इन द बैंक क्वालीफाईंग मैच हुआ। असुका ने जीत हासिल कर ली और मनी इन द बैंक के लिए क्वालीफाई कर लिया।