scriptभारत की हार पर क्या कह रहा है पाकिस्तानी मीडिया, शोएब अख्तर ने उड़ाया मजाक! | pakistani media response on indian team lost the semi final | Patrika News
हॉट ऑन वेब

भारत की हार पर क्या कह रहा है पाकिस्तानी मीडिया, शोएब अख्तर ने उड़ाया मजाक!

World Cup 2019: पाकिस्तानी मीडिया ने भारत की हार को प्रमुखता से दिखाया
शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया वीडियो

Jul 11, 2019 / 12:29 pm

Prakash Chand Joshi

icc cricket world cup 2019

भारत की हार पर क्या कह रहा है पाकिस्तानी मीडिया, शोएब अख्तर ने उड़ाया मजाक!

नई दिल्ली: बुधवार को वर्ल्ड कप 2019 ( World Cup 2019 ) के सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड ( NewZealand ) के हाथों हार मिली। इसी के साथ टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में सफर खत्म हो गया। इससे पहले तक विराट सेना को वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मैनचेस्टर के मैदान पर जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया। भारत की हार के बाद दुनिया भर से रिएक्शन आने लगे। लेकिन भारत की हार पर पाकिस्तानी मीडिया क्या कह रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

 

icc cricket world cup 2019
icc cricket world cup 2019

क्या कह रहा है पाकिस्तानी मीडिया

वैसे तो हर जगह टीम इंडिया ( Team India ) की हार के चर्चें हैं, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ने टीम इंडिया की हार को प्रमुखता से जगह दी है। ‘डॉन’ ने हेडलाइन दी ‘न्यूजीलैंड की 18 रनों की जीत के साथ ही भारत का वर्ल्ड का सपना टूटा।’ साथ ही उन्होंने मैच के बारे में बताते हुए लिखा कि कैसे भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया। वहीं ‘जिओ टीवी’ की वेबसाइट पर हेडलाइन लगाई गई ‘भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड’ साथ ही इस खबर में लिखा गया कि अनुशासित न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।

शोएब ने उड़ाया मजाक?

दूसरी तरफ पाकिस्तान ( Pakistan ) के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ( shoaib akhtar ) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारत की हार के बारे में बात की। लेकिन जब वो शुरुआत में भारतीय टीम की हार के बारे में बात कर रहे थे तो वो काफी मुस्कुरा रहे थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो टीम इंडिया का मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि, बाद में वो भारत की तारीफ करते हुए भी नजर आए। साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा अगर धोनी रन आउट नहीं होते तो वो भारत को मैच जीता देते। उन्होंने विराट कोहली ( Virat Kohli ) के आउट होने पर अंपायर के फैसले को भी गलत बताया और उन्होंने रवींद्र जड़ेजा की भी जमकर तारीफ की।

Home / Hot On Web / भारत की हार पर क्या कह रहा है पाकिस्तानी मीडिया, शोएब अख्तर ने उड़ाया मजाक!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो