28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स में अपने भविष्य को लेकर किया यह ट्वीट, बाद में किया डिलीट

रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम से चेन्नई सुपर किंग्स के संबंधित सभी पोस्ट हटा दिए हैं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जडेजा जल्द चेन्नई सुपरकिंग्स को छोड़कर किसी और टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 Aug 2022, 12:06 PM IST

jade.png

रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम से चेन्नई सुपर किंग्स के संबंधित सभी पोस्ट हटा दिए हैं।

Ravindra Jadeja Deleted Tweet: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के बाद से कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ शुरू होने के बाद इन बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं मिली और ये अफवाह बनकर ही रह गईं। लेकिन जडेजा ने अब कुछ ऐसा किया जिसके बाद एक बार फिर इसको लेकर चर्चा हो रही है।

जडेजा ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक ट्वीट पर कमेन्ट किया। लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 4 फरवरी 2022 को जडेजा से जुड़ा एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- सुपर जड्डू के सीएसके में 10 साल। इसके बाद जडेजा ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, '10 और साल अभी इस टीम से खेलने हैं।' जडेजा ने अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया है।

यह भी पढ़ें- मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर जीत रचा इतिहास, सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टर में जीता गोल्ड

इसके बाद फैन्स मानने लगे हैं कि जडेजा का चेन्नई में सफर खत्म हो चुका है और वह अगले साल इस टीम से आईपीएल खेलते नहीं दिखेंगे। यह पहली बार नहीं है जब जडेजा ने ऐसा कुछ किया है। वे पिछले कुछ समय में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल से चेन्नई से जुड़े कई पोस्ट डिलीट कर चुके हैं। उन्होंने 2021 और 2022 में पोस्ट की गई तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है।


यह भी पढ़ें- पदक पक्का करने उतरेगी हॉकी टीम, कुश्ती में बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक एक्शन में

बता दें जडेजा को चेन्नई ने इस सीजन अपना कप्तान बनाया था। लेकिन टीम उनकी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। जिसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा कर वापस महेंद्र सिंह धोनी को कमान सौपी गई। कप्तानी से हटने के बाद जडेजा चोट के चलते आईपीएल से भी बाहर हो गए थे। आईपीएल के इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार था जब चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। चेन्नई ने इस सीजन 14 मैचों में से सिर्फ चार ही जीते थे और 8 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रही थी।