रोहित शर्मा हालांकि आज बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह महज नौ रन बनाकर बांग्लादेश के शफीउल अमीन की गेंद पर एलबीडब्लू करार दिए गए, लेकिन इस पारी के दौरान वह विराट कोहली को पछाड़कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए। रोहित से पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। उन्होंने 72 मैचों में 2450 रन बनाए हैं। विराट ने टी-20 क्रिकेट में 22 अर्धशतक की मदद से और 50 से ज्यादा के औसत से यह रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.28 का रहा है। हालांकि टी-20 में विराट के नाम एक भी शतक नहीं है। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 90 रन है। रविवार की पारी के बाद रोहित के अब 2452 रन हो गए हैं।