31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup 2023: बांग्लादेश को बड़ा झटका, चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हुए शाकिब अल हसन

बाईं तर्जनी की चोट के कारण वह आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के टीम के आखिरी मैच में नहीं खेल पाएंगे। शाकिब को 6 नवंबर 2023 को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के अंतिम लीग चरण के खेल में बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Nov 2023, 3:27 PM IST

shakib.png

Shakib Al Hasan ruled out of world cup 2023: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन सुर्खियों में छाए हुए हैं। श्रीलंका के खिलाफ हुए टाइम आउट विवाद के बाद अब शाकिब वर्ल्ड कप के बचे हुए मैच से बाहर हो गए हैं। शाकिब के श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हाथ में चोट लगी है। जिसके बाद वे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने चोट के बारे में जानकारी दी और कहा, 'शाकिब को अपनी पारी की शुरुआत में बाईं तर्जनी पर चोट लगी थी और उन्होंने दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेकर बल्लेबाजी करना जारी रखा था। मैच के बाद दिल्ली में उनका एक्स-रे हुआ जिसमें बाएं पीआईपी जोड़ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। उन्हें अब तीन से चार सप्ताह में ठीक होने में लगेगा. शाकिब बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे।' श्रीलंका के खिलाफ शाकिब ने शानदार बल्लेबाजी की थी और 65 गेंद पर 82 रन की अहम पारी खेली थी।

सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप मुक़ाबले में जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद हर कसी की ज़ुबान पर शकीब का नाम है। दरअसल इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ शाकिब ने टाइम आउट की अपील की थी और इस विवादित तरीके पर लोग काफी आलोचना भी कर रहे हैं।

मैथ्यूज को समय पर क्रीज पर नहीं पहुंचने की वजह से टाइम्ड आउट करार दिया गया। उन्हें आउट करने की अपील शाकिब ने की थी। मैथ्यूज के कई बार मनाने के बावजूद शाकिब अपने निर्णय पर कायम रहे। जिसके बाद मैथ्यूज बिना गेंद खेले वापस लौट गए। हेलमेट की खराबी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट दिए जाने वाले मैथ्यूज पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने।