scriptविराट कोहली के चौके-छक्को से यहां सुलझाए जाते हैं गणित के सवाल | Shot of Virat Kohli resolving the question of mathematics | Patrika News
क्रिकेट

विराट कोहली के चौके-छक्को से यहां सुलझाए जाते हैं गणित के सवाल

साल दर साल उपलब्धियां दर्ज कर रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के शॉटस अब छात्रों के लिए संजीवनी का काम कर रहे हैं।

Jul 17, 2017 / 05:45 pm

ghanendra singh

virat

virat

नई दिल्ली। साल दर साल उपलब्धियां दर्ज कर रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के शॉटस अब छात्रों के लिए संजीवनी का काम कर रहे हैं। उनके खेले गए शॉट्स अब मैदान पर मनोरंजन ही नहीं कर रहे बल्कि छात्रों को गणित समझाने में भी मदद कर रहे हैं। इसके पीछे कारण बन गया है विराट कोहली का युवाओं के बीच प्रसिद्ध हो जाना।


रूझान के अनुसार बना रहे हैं सवाल
छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देने वाले बायजू ऐप के टीचर अनीता किशोर मानते हैं कि कोई भी विषय बोरिंग नहीं होता। यह छात्रों के टीचर पर निर्भर करता है कि वह कैसे छात्रों का मन उस विषय में बनाए। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में गोल्ड मेडलिस्ट अनीता किशोर का कहना है कि हम एक सेशन में छात्रों को 30 सवाल समझाते हैं। इन सवालों में हम उनकी रुचि के अनुसार सवाल बनाते हैं, ताकि छात्र का रूझान अपने विषय के प्रति और बढ़े। 

छात्रों की पसंद का ख्याल
आज के छात्र बड़ी संख्या में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के प्रशंसक हैं, तो हम भी उनकी पसंद का ख्याल रखते हुए उनकी पसंद के सवाल गढ़ते हैं। इससे छात्रों की रुचि गणित या दूसरे विषयों के प्रति बढ़ती है और वे खेल-खेल में विषय की गहराई और उसे हल करने कि ट्रिक समझ लेते हैं।

शिक्षक ले रहे आॅनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद
आज कुछ शिक्षक शिक्षा को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए स्मार्टफोन पर ले आए हैं। यहां ये टीचर स्टूडेंट्स को विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन और फन का डोज बनाकर छात्रों की राह आसान करने में जुटे हैं। बायजू पर सालाना करीब 4 लाख स्टूडेंट अपनी पढ़ाई संबंधी जटिलताओं का समाधान करने ऑनलाइन आते हैं।

Home / Sports / Cricket News / विराट कोहली के चौके-छक्को से यहां सुलझाए जाते हैं गणित के सवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो