29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 खिलाड़ी जो इंडिया को T20 World Cup की ट्रॉफी अकेले दम पर जिताएंगे, 360 डिग्री प्लेयर मचाएगा बवाल!

भारतीय टीम का चयन टी20 वर्ल्ड कप के लिए कर दिया गया है। टीम इंडिया इस समय बहुत मजबूत नजर आ रही है। टीम के पास कुछ धुरंधर खिलाड़ी है जो अकेले दम पर एकतरफा मैच जीता सकते हैं। अगर ये खिलाड़ी चमक गए तो फिर ट्राफी पक्की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Sep 2022, 10:15 PM IST

T20 World Cup

T20 World Cup

टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होगा। सभी टीमों का चयन कर दिया गया है। कुछ दिन पहले भारतीय टीम का चयन भी कर दिया गया था। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हो गई है। ये दोनों कुछ समय से इंजर्ड थे। ज्यादा बदलाव टीम में नहीं किए गए है। जो टीम एशिया कप में थी वो ही टी20 वर्ल्ड कप में है। एशिया कप में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन रहा था। हालांकि भारतीय टीम इस समय मजबूत नजर आ रही है। विराट कोहली ने भी फॉर्म में वापसी कर ली है। भारत को अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो अकेले दम पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्राफी जीताने का दम रखते हैं।

1) सूर्यकुमार यादव

टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को अच्छे से संभाला है। एशिया कप में भी उनकी बल्लेबाजी अच्छी रही। टीम इंडिया का 360 डिग्री बल्लेबाज उन्हें कहा जाता है। पिछले साल भी टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा वो रहे थे। अब सूर्या बहुत ही परिपक्व खिलाड़ी बन चुके हैं। इस बार वर्ल्ड कप में फैंस को उनसे बहुत उम्मीदें होंंगी। पिछले कुछ महीनों से वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ICC रैंकिंग में भी वो चौथे नंबर पर है। टीम इंडिया के लिए 28 मैचों में वो 811 रन बना चुके हैं।



2) हार्दिक पांड्या


अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतना है तो फिर हार्दिक पांड्या की भूमिका इसमें सबसे अहम होगी। IPL 2022 के बाद जबरदस्त फॉर्मे में वो है। एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। पांड्या कुछ दिन पहले दावा ठोक चुके हैं वो भारत को वर्ल्ड कप जीताने के लिए अपनी जान लगा देंगे। उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन टीम के लिए बहुत अहम रहेगा। हार्दिक अभी तक टीम इंडिया के लिए 70 मैचों में 884 रन बना चुके हैं। 144.68 के स्ट्राइक रेट से वो खेलते हैं।

यह भी पढ़ें-ICC T20 World Cup के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान



3) रोहित शर्मा

केएल राहुल इस समय खराब फॉर्म में चल रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा ये पता नहीं है। पूरी जिम्मेदारी रोहित शर्मा के पास होगी। रोहित को हर मुकाबले में अच्छी शुरूआत देनी होगी। रोहित शर्मा इस समय फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन वो निरंतर रन नहीं बना पा रहे हैं। इस चीज का भी ध्यान रखना होगा। अगर रोहित ने किसी भी मैच में 10 ओवर तक बल्लेबाजी कर दी तो फिर भारत बड़ा स्कोर बना सकता है। भारत के लिए 136 टी-20 मैचों में वो अभी तक 3620 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगाने वाले 3 उम्रदराज प्लेयर्स