29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए शतक लगाने वाले 3 उम्रदराज प्लेयर्स, विराट कोहली बने ‘बुजुर्ग खिलाड़ी’

हाल ही में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया था। इस शतक के बाद विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। टी-20 में भारत की तरफ से शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है। टेस्ट और वनडे में भी जानिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Sep 2022, 8:10 PM IST

विराट कोहली

विराट कोहली

क्रिकेट के तीनों फॉर्मट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी दुनिया में बहुत कम है। टेस्ट और वनडे में शतक लगाना आसान होता है लेकिन टी-20 में बहुत मुश्किल काम है। सोचिए विराट कोहली का करियर इतना लंबा रहा है लेकिन आजतक वो टी-20 में शतक नहीं लगा पाए थे। कुछ दिन पहले एशिया कप में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी-20 शतक लगाया था। इस शतक के बाद कई रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिए है। टी-20 में भारत की तरफ से शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी वो बन गए है। वनडे और टेस्ट में ये कारनामा किसने किया है इसके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा

1) टेस्ट

इस भारतीय खिलाड़ी का नाम बहुत कम लोगों ने सुना होगा लेकिन टेस्ट में टीम इंडिया के लिए विजय मर्चेंट ने बहुत कारनामे किए है। भारत की तरफ से टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी विजय मर्चेंट ही है। उन्होंने ये उपलब्धि 40 साल 21 दिन में हासिल की थी। भारत के लिए विजय मर्चेंट सिर्फ 10 ही टेस्ट मैच खेल पाए। उन्होंने 47.72 की औसत से 859 रन बनाए। उनके नाम तीन शतक भी टेस्ट में दर्ज हैं। उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 154 का रहा है।



2) वनडे


सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सभी फॉर्मेट्स को मिला दें तो उनके नाम 100 सेंचुरी है। ये शतक उन्होंने टेस्ट और वनडे में ही लगाए। वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले सचिन भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। उन्होंने 38 साल 327 दिन में शतक लगाया था। सचिन ने भारत के लिए 463 मैचों में 18426 रन बनाए है। उनके नाम 96 अर्धशतक और 49 शतक दर्ज हैं। उनका वनडे में सर्वाधिक स्कोर 200 रन रहा है।

यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी के 3 जिगरी दोस्तों ने बीते 9 दिनों में ले लिया क्रिकेट से संन्यास



3) टी-20


टी-20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले उम्रदराज खिलाड़ी पहले सूर्यकुमार यादव थे। कुछ महीने पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। अब ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हो गया है। विराट ने कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन नाबाद बनाए थे। विराट ने ये कारनामा 33 साल और 307 दिन में किया था। विराट अभी तक 104 टी-20 मैचों में 3584 रन बना चुके हैं। 1 शतक और 32 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान